पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन, मांगें पूरी हुई तो करेंगे स्ट्राइक

सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन, मांगें पूरी हुई तो करेंगे स्ट्राइक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | आईजीएमसीअस्पताल में बुधवार को सफाई कर्मियों ने काल्ले बिल्ले लगाकर प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। आईजीएमसी सफाई कर्मियों का कहना है कि प्रशासन ने लंबित मांगों पर कोई कदम नहीं उठाया है। मांगें करीब पांच महीने पहले रखी गई थी लेकिन फिर भी प्रशासन की अोर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। इससे सफाई कर्मियों में खासा रोष है। सफाई कर्मियों ने कहा कि अगर जल्द से प्रशासन ने मांगों को पूरा नहीं किया तो सफाई कर्मी स्ट्राइक पर उतर आएंगे। जिसका जिम्मेवार पूरी तरह से आईजीएमसी प्रशासन होगा। सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार दलित ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 15 दिनों के भीतर प्रशासन की ओर से मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आईजीएमसी में अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने यूनियन के पदाधिकारी से अपील की सफाई कर्मियों को उनका हक मिलना चाहिए इसके लिए उन्हें भी प्रशासन के खिलाफ उतरना चाहिए।