दांतों से काट अलग कर दिया कान और अंगूठा
शहरमें एक युवक ने अपने ही ममेरे भाई (मामा का बेटा) का एक कान और हाथ का अंगूठा दांतों से काट िदया। यह मामला बालूगंज पुलिस थाने के तहत पेश आया है। इस प्रकार का सनसनीखेज मामला सामने आने से पूरा शहर सन्न है। अपने ममेरे भाई की हैवानियत भरी इस करतूत से गंभीर रूप से घायल हुए रामतेज इसकी शिकायत पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना मंगलवार रात की है। रामतेज अपने साथी राजा बाबू के साथ कमरे में था। रात के समय ही उसका ममेरा भाई श्रीराम भी वहां गया। दोनों में किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। रामतेज ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि श्रीराम ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इससे पहले वह उससे छूट पाता श्रीराम ने उसे कान और हाथ को दांतों से काट खाया और शरीर से अलग कर दिया। इसके बाद बाद आरोपी मौके से भाग निकला। खून से लथपथ जमीन पर गिरे रामतेज को उसके साथी ने किसी तरह से अस्पताल पहुंचाया। इसकी सूचना बालूगंज पुलिस थाना को की गई। एएसपी भजन देव नेगी ने कहा कि आराेपी गिरफ्तार कर लिया गया है।
गैराज में घुस कर की तोड़ फोड़
शिमला|स्ट्राबेरीहिल में एक व्यक्ति के गैराज में जबरन घुस कर तोडफ़ोड़ करने के मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शिव भूषण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन अज्ञात लोगों ने गैराज में जबरन घुस कर काफी तोडफ़ोड़ की है। इस दौरान वह घर पर नही था। इसकी जानकारी उसे प|ी ने दी। घर पहुचंने पर देखा तो अज्ञात लोगों ने कमरा, छत को काफी नुकसान पहुंचाया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद अज्ञात लोगों पर ट्रेसपास का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच लेडी हैड कांस्टेबल कल्पना को सौंपी गई है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि तोडफ़ोड़ करने वाले लोग पंजाब के थे। एएसपी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।