पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम के बजट में डालेंगे पार्क बनाने सुधारने का प्रावधान

निगम के बजट में डालेंगे पार्क बनाने सुधारने का प्रावधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिमला| शहरके पार्कों को संवारने के लिए पार्षदों ने जिम्मा उठाया है। पार्षदों ने बजट में पार्क बनाने से लेकर सुधारने के लिए बजट में प्रावधान रखने की मांग करने का फैसला लिया है। भास्कर की पहल का स्वागत करते हुए पार्षदों का कहना है कि वह इस मुहिम अपना सौ फीसदी योगदान देंगे। उनका कहना है कि जहां वह अपने वार्डों में नए पार्क विकसित करवाने के लिए नगर निगम पर दबाव बना रहे हैं, वहीं पुराने पार्कों का जीर्णोद्घार करने की भी पहल करेंगे। इसकी शुरूआत शिमला शहर के सबसे बडे़ पार्क रानी झांसी से शुरू हो चुकी है। इसमें काम भी शुरू हो चुका है। इस पार्क के जीर्णोद्धार के लिए पार्षदों ने टूरिज्म विभाग की मदद ली है। अब पार्कों ने झूले लगाए जाएंगे।

कुसुम ठाकुर, वार्ड पार्षद नंबर 21, कसुम्पटी

{मेरेवार्ड में एक भी पार्क नहीं है। इसको लेकर मांग की गई थी पार्क बनाने को लेकर जगह चयनित की गई है, जो कि रानी ग्राउंड में है। जल्द ही पार्क की सुविधा मुहैया कराने के लिए मांग की गई है। पार्क में झूले लगाए जाएंगे, ताकि बच्चे यहां खेल सकंे।

कुलदीप ठाकुर, पार्षद वार्ड नंबर 20, मल्याणा

{मेरेवार्ड में एक पार्क है जिसका काम चला हुआ है पार्क को सही रूप से बनाने वार्ड के लोगों को सुविधा देने के लिए काम किया जाएगा। मैने इसके जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कर दिया है। इसमें झूले बैंच लगाए जाएंगे। यहां क्यारियों में भी फूल लगाने का कार्य चल रहा है।

सत्या कौंडल, पार्षद वार्ड नंबर 17, संजौली

{मेरेवार्ड में पार्क बनाने का काम चला है इसके लिए विधायक भारद्वाज की ओर से 2.50 लाख की पेमेंट की गई है। मै विधायक का धन्यवाद करती हूं इसको सुधारने के लिए मैं हमेशा आगे रहूंगी, ताकि वार्ड के लोगों को घूमने फिरने के लिए स्वस्थ जगह मिल सके।

नरेंद्र ठाकुर, पार्षद वार्ड नंबर 19, चम्याणा

{वार्डमें पार्क बनाने का जिम्मा मैं उठाता हूं, ताकि खास लोगों के लिए बैठने घूमने फिरने की सुविधा मिल सके। नए पार्कों को बनाने के लिए भी निगम के बजट में मांग रखी जाएगी। वार्ड में पार्कों को सुधारने के लिए काम किया जाएगा।

अलोक पठानिया, पार्षद वार्ड नंबर 25, कनलोग

{मेरेवार्ड में एक भी पार्क नहीं है। इसको बनाने को लेकर मैं बजट में मांग की जाएगी, ताकि लोगों को खास सुविधा मिल सके। इसके जीर्णोद्धार के लिए निगम से बजट मांगा गया है। मैं वार्ड में पार्क बनाने के लिए आगे रहूंगा। जल्द ही वार्ड में पार्क बनाया जाएगा।

प्रवीन कुमार, पार्षद वार्ड नंबर 24, खलखाणी

{मेरेवार्ड में एक पार्क है जिसका काम चला हुआ है इसके अलावा वार्ड में दो और पार्क बनाने की मांग रखी है, ताकि बच्चों लोगों को खास सुविधाएं मिल सके। पार्कों में खास व्यवस्था करने के लिए खास कदम उठाए जाएंगे। यहां पर बैंच झूले लगाए जाएंगे।

दीपक रोहाल , पार्षद वार्ड नंबर 23, पटयोग

{मेरेवार्ड में चार पार्क है जिसमें बच्चों के खेलने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। उनमें से एक पार्क में बच्चों के खेलने के लिए झूले नहीं है जो कि जल्द ही लगा दिए जाएंगे। साथ ही नए पार्क बनाने की मांग की जाएगी। पुराने पार्कों के जीर्णोद्धार पर भी जोर दिया जाएगा।

दीक्षा ठाकुर, पार्षद वार्ड नंबर 05, समरहिल

{मेरेवार्ड में एक भी पार्क नहीं है, वार्ड में पार्क बनाने की मांग रखी जाएगी, ताकि वार्ड में रहने वाले लोगों को घूमने फिरने बच्चों को खेलने के लिए उचित स्थान मिल सके। इसको लेकर जल्द ही नगर निगम प्रशासन के समक्ष मांग रखी जाएगी।