- Hindi News
- बीसीएस में कबाड़ी को बेचते थे चोरी की गाड़ियां
बीसीएस में कबाड़ी को बेचते थे चोरी की गाड़ियां
वाहनचुराने के बाद उसे शहर में ही ठिकाने लगाने वाले दो चोरों को पर्दाफाश होने के बाद पुलिस उनसे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। बीते मंगलवार को गिरफ्तार करने के बाद पुलिए दाेनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अभी तक की पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस के सामने शहर के कबाड़ी का भी जिक्र किया है।
इसके बाद पुलिस जांच में जुटी है कि आरोपी जो बयान दे रहे हंै वो सही भी है या वे पुलिस को गुमराह कर रहे हैं। आरोपियों ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वे कार चुराने के बाद उसके स्पेयरपार्टस अलग करने के बाद बीसीएस के एक कबाड़ी को बेचते थे।
पुलिस ने बुधवार को बीसीएस में जांच पड़ताल की है। एएसपी भजन देव नेगी का कहना है कि पुलिस को दिए इस बारे में जांच के बाद ही बता पाएगी की दोनों आरोपी जो कह रहे हैं वह सही है या नहीं। पुलिस ने कार चोरी के मामले में एक कबाड़ी अब्दुल और डेंटर आसिफ को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अनंतनाग जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं।
ऐसे हुआ खुलासा
ननखड़ीके सुदेश कुमार ने बीते 8 फरवरी को कार ढली इलाके में खड़ी की। अगली सुबह जब सुदेश कुमार अपने कार लेने के लिए आया लेकिन कार चोरी हो चुकी थी। सुदेश शिकायत लेकर ढली पुलिस के पास पहुंचे। कार की तलाश शुरू हुई। इस दौरान शिकायतकर्ता के साथ पुलिस हाउसिंग बोर्ड कालोनी पहुंची। यहां अचानक सुदेश की नजर बिखरे सामान पर पड़ी। इस समान में कार के शीशे पर लिखा हुआ नजर आया वह बिलकुल वैसा था जैसा उसकी कार पर भी था। संदेह होने पर पुलिस ने जांच शुरू की और सच पुलिस के सामने गया।