- Hindi News
- चोरियां रोकने के लिए शिमला पुलिस की नई पहल
चोरियां रोकने के लिए शिमला पुलिस की नई पहल
घरको चोरों से सुरक्षित रखने के लिए महंगे एंटी थेफ्ट सिस्टम ही लगाना जरूरी नहीं है। एक ताला भी घर को चोरों से सुरक्षा प्रदान कर सकेगा। अलार्म पेडालॉक ऐसा ताला है, जिसे कोई चोर तोड़ने की कोशिश करेगा तो ताले में सायरन बजने लगेगा। ताले में बजने वाले सायरन की आवाज काफी अधिक होती है। इसे आपका पड़ोसी आराम से सुन सकता है। इस ताले के लिए आपको भारी भरकम रकम नहीं खर्चने पड़ेगी। बाजार में इन तालों की कीमत 600 रुपए से लेकर 1300 रुपए तक है। घर को चोरों से सुरक्षित करने के लिए बाजार में कई अत्याधुनिक यंत्र चुके हैं। आमतौर इन यंत्रों के महंगे होने के कारण कई लोग इन्हें घरों में नहीं लगाते हैं, लेकिन अब बाजार में सस्ते एंटी थेफ्ट सिस्टम भी उपलब्ध हो चुके हैं।
पुलिसमुहैया कर रही लॉक
शहरमें स्थित घरों और दुकानों सहित आसपास के मंदिरों में पेश आने वाली चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस भी अलार्म लॉक लगाने के लिए जागरूक कर रही है। इतना शहर की पुलिस लोगों को एंटी थेफ्ट अलार्म लॉक मुहैया भी करवा रही है। जिन लोगों यह ताला चाहिए वह पुलिस थाने संपर्क कर इसे खरीद सकता है।
ऐसेमिलेगा लाभ: यहताला पुलिस के लिए भी काफी मददगार साबित होगा। शहर के मुख्य बाजार में रात के समय में एक या दो जवान गश्त करते हैं। दुकानों में अलार्म लॉक लगा होगा तो उस ताले को तोड़ने की कोशिश करने पर सायरन बज उठेगा, जिसे सुनकर गश्त करने वाले जवान तुरंत मौके पर पहुंच जाएंगे। शिमला में अभी तक चोरी की जितनी भी घटनाएं हुई हैं, उनमें 80 फीसदी वारदातें ताला तोड़कर अंजाम दी गई हैं। बुलेट लॉक ऐसे लॉक हैं, जोकि घर के दरवाजे पर ही फिट किया जाता है। इसमें बॉल बेरिंग सिस्टम होता है। इस ताले को किसी औजार से काटने की कोशिश करने पर इसका लीवर भी साथ घूमने लगता है। इसकी चाबी भी अन्य तालों से बिलकुल अलग होती है। इसकी कीमत 3.5 हजार से 4 हजार तक है।
इलेक्ट्रोमैग्नेटिकलॉकिंग सिस्टम: यहसिक्योरिटी सिस्टम घर के मेन डोर पर फिट होता है। इसमें माइक्रो कैमरा होता है, कैमरे में कैद होने वाली इमेज को घर के अंदर बैठा व्यक्ति स्क्रीन पर देख सकता है। कोई घटना या छेड़छाड़ होने पर मोबाइल पर अलर्ट मैसेज भेज देता है। इसकी कीमत 60 हजार से 80 हजार रुपए है।
डोर-विंडोसेंसर्स सिस्टम: यहसिस्टम घर के दरवाजे और खिड़कियों पर लगता है। सेंसरों के हूटर भी अटैच होता है। कोई चोर खिड़की या दरवाजे के साथ छेड़छाड़ करता है तो हूटर बजने लगता है। इसके अलावा यह सिस्टम मोबाइल पर मैसेज देता है। किसी ह्यूमन बॉडी के रेंज में आने पर घर की सभी लाइटें जग जाती हैं।
सीसीटीवीकैमरा: आधुनिकसीसीटीवी कैमरे में 15 से 20 लोगों के चेहरों को पहचानने की क्षमता है। यह कैमरा पहले सभी के क्लोजअप फोटो खींचता है और उसके बाद रिकार्डिंग भी करता है।
^पुलिस लोगों को एंटी थेफ्ट अलार्म लगाने के लिए जागरूक कर रही है। पुलिस के पास एंटी थेफ्ट अलार्म उपलब्ध है,जिसे भी यह चाहिए होगा वह पुलिस थाने में संपर्क ले सकता है। इसकी कीमत भी लोगों की जेब से बाहर नहीं है। संदीपधवल, एएसपी रूरल