पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनरेगा राशि शीघ्र जारी करें केंद्र

मनरेगा राशि शीघ्र जारी करें केंद्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्रीवीरभद्रने केंद्र सरकार से चालू वित्त वर्ष के लिए प्रदेश के लिए मनरेगा के तहत स्वीकृत धनराशि के केंद्र के शेष हिस्से को शीघ्र जारी करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने मनरेगा में रोजगार उपलब्ध करवाना सुनिश्चित बनाने के तहत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वार्ता के दौरान प्रदेश को धनराशि उपलब्ध होने पर अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने प्रधानमंत्री से संबंधित मंत्रालय को शीघ्र राज्य के हिस्से को जारी करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा के तहत 2014-15 के लिए राज्य के लिए 761.71 करोड़ रुपये का लेबर बजट स्वीकृत किया है। इसमें 670.71 करोड़ रुपये केंद्रीय हिस्सा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को वर्तमान वित्त वर्ष में 740.58 करोड़ की आवश्यकता है, परंतु केंद्र सरकार ने अभी तक केवल 355.43 करोड़ ही जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय वर्तमान वित्त वर्ष के लिये 276.80 लाख कार्यदिवसों के लेबर बजट प्रोजेक्शन की स्वीकृति दी है।

बजट कटौती से प्रदेश की कई योजनाएं प्रभावित

उन्होंनेकहा कि प्रदेश ने स्वीकृत लेबर बजट के अनुसार मनरेगा का क्रियान्वयन पहले ही शुरू किया जा चुका है। केंद्रीय आबंटन में की गई कटौती से प्रदेश में योजना का क्रियान्वयन प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि धनराशि की कमी से अधिनियम के अनिवार्य कानूनी प्रावधानों की अनुपालना में भी कठिनाई आएगी।