- Hindi News
- ऊना भाजपाकार्यालय पर हुए हमले के विरोध में भाजपा का विरोध प्रदर्शन कल
ऊना- भाजपाकार्यालय पर हुए हमले के विरोध में भाजपा का विरोध प्रदर्शन कल
लक्ष्मी नारायण मंदिर हरोली में शुक्रवार को हरोली भाजपा की बैठक आयोजित होगी। बैठक के बाद भाजपाई शिमला में भाजपा कार्यालय पर हुए हमले के विरोध में प्रदर्शन भी करेंगे। बैठक में हरोली भाजपा मंडल के सभी बूथों के अध्यक्ष, बूथ पालक और बीएलए मुख्य रूप से शामिल होंगे। मंडलाध्यक्ष जगजीत सिंह मनकोटिया ने बताया हरोली मंडल के सभी पदाधिकारी कार्यकारिणी के सदस्य और विभिन्न मोर्चों प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी इस बैठक में शिरकत करेंगे। बैठक के उपरांत शिमला भाजपा कार्यलय पर कांग्रेसियों द्वारा किए गए हमले के विरोध में हरोली में प्रदर्शन किया जाएगा और एसडीएम हरोली को एक ज्ञापन भी दिया जाएगा। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता भी इस बैठक में विशेष रुप से मौजूद रहेंगे।