- Hindi News
- ऊना में भाजपा कार्यकर्ता कल निकालेंगे रोष रैली
ऊना में भाजपा कार्यकर्ता कल निकालेंगे रोष रैली
ऊना | ऊनामंडल भाजपा द्वारा शिमला में प्रदेश कार्यालय पर हुए हमले के विरोध में 13 फरवरी शुक्रवार को ऊना में रोष रैली निकाली जाएगी। इससे पूर्व इसी दिन सुबह साढ़े दस बजे स्थानीय नटराज होटल में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में पार्टी प्रदेशध्यक्ष सतपाल सत्ती मुख्य रूप से भाग लेंगे वहीं मंडल के सभी बूथों के अध्यक्ष, बूथ पालक, और बीएलए मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। मंडलाध्यक्ष रमेश भड़ोलियां ने बताया कि ऊना मंडल के सभी पदाधिकारी कार्यकारिणी के सदस्य और विभिन्न मोर्चों प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी बैठक में विशेष रूप से शिरकत करेंगे। बैठक के उपरांत शिमला भाजपा कार्यालय पर युवा कांग्रेसियों द्वारा किए गए हमले के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा और डीसी के माध्यम से ज्ञापन भी दिया जाएगा।