- Hindi News
- बेटे के इलाज के लिए दानियों से लगाई मदद की गुहार
बेटे के इलाज के लिए दानियों से लगाई मदद की गुहार
जोगेंद्रनगर | जोगेंद्रनगरके चल्हारग गांव का नील कुमार अपने दो वर्षीय बेटे आयुष के दिल में छेद होने के कारण तंगहाल की जिंदगी जीने को मजबूर है। नील कुमार ने बताया कि बेटे के जन्म के कुछ समय बाद उसका शरीर नीला पड़ने लगा। पहले तो बेटे का इलाज जोगेंद्रनगर के सिविल अस्पताल में करवाया, मगर ठीक नहीं हो पाने के कारण डॉक्टरों ने उसे शिमला आईजीएमसी ले जाने की सलाह दी।
गरीब नील कुमार ने लोगों से पैसे उधार लेकर शिमला में एक वर्ष तक बेटे का इलाज करवाया, मगर अभी भी बीमारी उसका पीछा नहीं छोड़ रही है। हेड ऑफ डिपार्टमेंट सीटीवीएस ने बेटे के दिल में छेद होने की बात कही। डॉक्टरों ने सलाह दी कि वह बेटे को चंडीगढ़ पीजीआई ले जाए। नील कुमार ने बताया कि वह अपना सारा पैसा बेटे के इलाज पर खर्च कर चुका है। अब उसकी आर्थिक हालात बेहद दयनीय हो गई है। डॉक्टरों ने इसके इलाज पर करीब 2 लाख का खर्च आने की बात कही है।
नील कुमार के बच्चे की जिंदगी बचाने के लिए जोगेंद्रनगर भारतीय पब्लिक स्कूल ने 5 हजार की राशि प्रदान की है। नील कुमार ने सरकार दानी सज्जनों से मदद की गुहार लगाई है। अनुरोध किया है कि वह सहयोग की राशि उसके बेटे आयुष प|ी उषा देवी जोगेंद्रनगर के राज्य सहकारी बैंक खाता नंबर 31210123699 में जमा करवा कर उसकी मदद कर सकते हैं