पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उना और कांगड़ा में वुमन अवेयरनेस कैंप लगाने का शेडयूल तय

उना और कांगड़ा में वुमन अवेयरनेस कैंप लगाने का शेडयूल तय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिमाचलस्टेटकमीशन फॉर वुमन की ओर से उना और कांगड़ा जिले में वुमन अवेयरनेस कैंप लगाए जाने को लेकर शेडयूल तय कर लिया गया है। यह कैंप कमीशन की चेयरमैन जैनभ चंदेल की अध्यक्षता में लगाए जाएंगे। पहला कैंप 21 फरवरी को कांगड़ा जिले के चानी स्थान पर सुबह 11 से 3 बजे तक लगाया जाएगा।

दूसरा कैंप 23 फरवरी को कांगड़ा के शगुन पैलेस में सुबह 11 से 3 बजे तक लगाया जाएगा। तीसरा कैंप 25 फरवरी को उना जिला के अंब में सुबह 11 से 3 बजे तक लगाया जाएगा। इन कैंप के दौरान बीडीओ, सीडीपीओ और तहसील वेल्फेयर अधिकारी मौजूद रहेंगे।