पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेमी से स्वाइन फ्लू का इलाज संभव

टेमी से स्वाइन फ्लू का इलाज संभव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वाइनफ्लूप्रदेश में बढ़ने लगा है। वीरवार को आईजीएमसी में भी स्वाइन फ्लू की महिला मरीज पहुंचा है। यह महिला बिलासपुर की रहने वाली है। इस मरीज की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मरीजों की सख्यां चार पहुंच गई हैं। जरा सी सावधानी से लोग खुद को स्वाइन फ्लू से बचा सकते हैं। प्रदेश के अस्पतालों में इससे निपटने के लिए भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। इस वायरस की रोकथाम के लिए अस्पताल में दवाई भी उपलब्ध है। विशेषज्ञों के मुताबिक टेमी फ्लू नाम की दवाई से इसकी रोकथाम संभव है। स्वाइन फ्लू हर साल नए रूप में आता है। इसलिए इसकी वैक्सीन भी एक वर्ष के बाद खराब हो जाती है। इसके लिए नई वैक्सीन तैयार होती है। इसके उपचार के लिए सभी अस्पतालों में टेमी फ्लू दवाई उपलब्ध कराई गई है। विशेषज्ञों के मुतािबक टेमी फ्लू दवा 48 घंटे के अंदर दी जानी होती है। किसी व्यक्ति को दो हफ्ते से लंबी खांसी, सर्दी, तेज बुखार, छाती दर्द, उल्टी, दस्त हो रहे है। श्वास लेने में तकलीफ, लाल खंखार रही है और दमा, निमोनिया है, तो स्वाइन फ्लू हो सकता है।