पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अाईजीएमसी में नशे में धुत व्यक्ति ने तोड़ डाले शीशे, हुड़दंग मचाया

अाईजीएमसी में नशे में धुत व्यक्ति ने तोड़ डाले शीशे, हुड़दंग मचाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईजीएमसीमें वीरवार शाम को नशे मेंे धुत एक व्यक्ति ने जमकर हुडदंग मचाया। नशे में धुत व्यक्ति को काबू पाने में अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों को काफी मशक्कत उठानी पड़ी। आरोप है कि इस व्यक्ति ने अस्पताल के शीशे भी तोड़ डाले। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आईजीएमसी अस्पताल में वीरवार शाम को करीब 8.30 मिनट पर इमरजैंसी वार्ड में शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति पहुंच गया। यह वार्ड में भर्ती मरीजों के साथ जोर जोर से बातें करने लगा। पहले वार्ड में तैनात कर्मचारियों ने इसे रोकने की कोशिश की, लेकिन यह नहीं माना। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों को बुलाकर इसे काबू पाया गया। अस्पताल प्रशासन ने तत्काल इसकी सूचना अस्पताल की पुलिस चौकी की दी। पुलिस कर्मियों ने इसका मेडिकल करवा। एएसपी भजन देव नेगी ने बताया कि अस्पताल में इस तरह का मामला हुआ है। आरोपी का मेडिकल करवा लिया गया है। इस शराब लेने की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।