1 अप्रैल से दो साल का प्रॉपर्टी टैक्स
न्यू मर्ज एरिया से नहीं लिया जाएगा टैक्स
निगमप्रशासन की ओर से दिए जा रहे 13 हजार के करीब नोटिस में न्यू मर्ज एरिया के लोगों को शामिल नहीं किया गया है। प्रशासन ने पहले पुराने टैक्स धारकों से टैक्स वसूली करने का निर्णय लिया है। इसके बाद प्रशासन न्यू मर्ज एरिया के लोगों को टैक्स के नोटिस सर्व करेगा।
^नए वित्त वर्ष में शहर के 13 हजार भवन मालिकों को टैक्स देने की तैयारी की जा रही है। यह टैक्स यूनिट एरिया मैथड के हिसाब से लिया जाएगा। न्यू मर्ज एरिया में रह रहे लोगों को को फिलहाल नोटिस नहीं दिए जाएंगे। प्रशांतसरकैक, सहायक आयुक्त नगर निगम शिमला
एेसी होगी वसूली
निगमप्रशासन ने नई कर प्रणाली यूनिट एरिया मेथड के आधार पर टैक्स वसूली करने के लिए नोटिस जारी करने का फैसला लिया है। यूनिट एरिया मेथड के आधार पर लोगों की प्रॉपर्टी काे जोन और फैक्टर वैल्यू के अाधार पर किया गया है। जबकि इससे पहले लोग एनुअल रेंटल वैल्यू के आधार पर टैक्स अदा करते थे।
सिटी रिपोर्टर| शिमला
अगलेवित्तीय वर्ष का पहला दिन ही आपके लिए आर्थिक बोझ लेकर आएगा। नगर निगम एक अप्रैल से दो साल का प्रॉपर्टी टैक्स वसूल करेगा। निगम ने अपने स्तर पर करीब 13 हजार भवनों की लिस्ट तैयार कर ली है। अब निगम इन भवन मालिकों से वर्ष 2013 से 2015 तक का हाउस टैक्स वसूल करेगा।
निगम ने जिस कंपनी को शहर में प्रॉपर्टी सर्वे का कार्य सौंपा था, उसने अपना कार्य पूरा नहीं किया है। जबकि कंपनी काे दिया गया समय समाप्त हो चुका है। ऐसे में निगम दो साल से टैक्स वसूल नहीं कर पाया है। लिहाजा निगम ने अपने स्तर पर प्रॉपर्टी टैक्स जारी करने का निर्णय लिया है।
निगम प्रशासन की टैक्स शाखा ने दो सालों के टैक्स का खाका तैयार कर लिया है। एक अप्रैल से निगम इनसे टैक्स वसूली का कार्य शुरू कर देगा। टैक्स अदा करने वालों पर निगम नियमों के तहत कार्रवाई करेगा।
9करोड़ तक होगा एक साल का टैक्स
निगमपदाधिकारियों का दावा है कि 13 हजार भवन मालिकों से करीब 9 करोड़ रुपए सालाना टैक्स वसूली होगी। वहीं दो वर्षों का टैैक्स देय होने पर 18 करोड़ रुपए तक की राशि बनती है। इससे आर्थिक तंगी से जूझ रहे निगम को भी काफी लाभ मिलेगा। िनगम यह मुहिम अप्रैल से शुरू करेगा।