- Hindi News
- राष्ट्रीय खेलों के फाइनल मुकाबले में पहुंचा हिमाचल के बॉक्सर
राष्ट्रीय खेलों के फाइनल मुकाबले में पहुंचा हिमाचल के बॉक्सर
शिमला| केरलमें हो रही राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल का एक मेडल पक्का हो गया है। राष्ट्रीय खेलों में 75 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में हिमाचल के आशीष कुमार का मुकाबला पश्चिम बंगाल के कुलदीप कुमार से होगा। वीरवार को हुए मुकाबले में अाशीष ने सेना के बाक्सर को हराया। अाशीष ने रोचक मुकाबले में सेना के बॉक्सर को हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया। टीम के साथ गए प्रशिक्षक अनुराग वर्मा ने बताया कि उन्हें आशीष से बेहतर प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक की उम्मीद है।