पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में किया जाए युवा खेल कार्यक्रम का शुभारंभ

शहर में किया जाए युवा खेल कार्यक्रम का शुभारंभ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला|नेशनल डवलपमेंटसोसाइटी ने शिमला शहर में युवा खेल कार्यक्रम शुरू करने का सुझाव नगर निगम का दिया है। सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ ओपी शर्मा ने कहा कि शहर में लगभग 40 हजार युवा हैं, परंतु उनके युवा कार्य, खेल संस्कृति मनोरंजन के लिए कोई योजना नगर निगम ने नहीं बनाई है। युवाओं की जागरुकता खेल के लिए हर वार्ड में मैदान, स्टेडियम, युवा केंद्र, खेल का सामान उपलब्ध करवाया जाना चाहिए। इसके अतिरिक्त हर वार्ड में युवाओं की समिति बनाकर प्रतियोगिताएं करवाई जाए, जिससे युवाओं को रचनात्मक कार्य में संलग्न कर अन्य समाज सेवा अभियान में लगाया जाए। अच्छे कार्यकर्ता को पुरस्कार देकर इन कार्यक्रमों को गति मिलेगी। नशा निवारण, वृक्षा रोपण, एड्स, पोलियो निवारण में युवाओं को लगाकर उन्हें गलत कार्य करने से रोका जा सकता है।