- Hindi News
- राज्य सचिवालय में कर्मचारी राजनीति की सरगर्मियां तेज, 4 मार्च को चुनाव
राज्य सचिवालय में कर्मचारी राजनीति की सरगर्मियां तेज, 4 मार्च को चुनाव
हिमाचलप्रदेश सचिवालय में कर्मचारियों की राजनीति तेज हो रही है। कर्मचारी एसोसिएशन के चुनावों का शेड्यूल जारी होने के बाद कर्मचारी नेताआें ने भी अपने नजदीकी कर्मचारियों को टटोलना शुरू कर दिया है। इसके लिए अंदरूनी तौर पर सचिवालय में पूरा दिन बैठकों का दौर चलता रहा।
भोजन अवकाश से लेकर शाम के समय तक किस पद पर कौन प्रत्याशी हो सकता है। इस पर कर्मचारी नेता चर्चा कर रहे हैं। अध्यक्ष पद के लिए पूर्व उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, देवी सिंह आैर जगत वर्मा सहित अन्य कर्मचारी नेता अपना दावा पेश कर सकते हैं। वहीं उपाध्यक्ष से लेकर कार्यकारी सदस्यों के लिए चुनावों के लिए प्रत्याशी तलाशे जा रहे हैं। गैर राजनीतिक तरीके से होने वाले कर्मचारियों के चुुनावों में हालांकि पैनल तैयार नहीं किया जाता है। दूसरी तरफ अध्यक्ष पद के के प्रत्याशी की आेर से अन्य पदों पर भी अपने प्रत्याशी उतारे जाते हैं। इससे जीत के बाद कार्यकारिणी में अपने समर्थक होने से साल भर एसोसिएशन के माध्यम से सरकार के समक्ष मांगें उठाना काफी आसान हो जाता है।
चुनाव शेड्यूल
{नामांकन 23 आैर 24 फरवरी
{ नामांकनों की छंटनी 25 फरवरी
{ नाम वापस लेने की तिथि 26 फरवरी
{ मतदान: 04 मार्च 2015
15 पदों के लिए होेने है चुनाव
अध्यक्ष,उपाध्यक्ष से लेकर छह अहम पदों पर चुनाव होने हैं। इनके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों के नौ पदों पर मतदान किया जाना है। चार मार्च को वोटिंग होनी है। एक हजार से ज्यादा वोटर इसमें हिस्सा लेंगे।