पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनुबंध कर्मचारी संघ बजट सत्र के बाहर करेंगे अधिकार रैली

अनुबंध कर्मचारी संघ बजट सत्र के बाहर करेंगे अधिकार रैली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला| हिमाचलसर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ ने अपनी मांगों को लेकर बजट सत्र के दौरान शिमला विधानसभा के बाहर विशाल अधिकार रैली करने की रणनीति तैयार की है। अनुबंध कर्मचारी महासंघ ने यह फैसला विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों आैर समितियों में कार्यरत हजारों अनुबंध कर्मियों की लंबित मांगों को देखते हुए मार्च माह में होने वाले बजट सत्र के दौरान रैली करने का फैसला लिया है। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष पवन सैनी ने कहा कि महासंघ पिछले कई वर्षों से अपने संवैधानिक हकों की लड़ाई सरकार से लड़ रहा है। महासंघ पदाधिकारियों ने इस अधिकार रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बैठकें करने का निर्णय लिया है। बैठकें 17 फरवरी को सुंदरनगर में सुखदेव वाटिका में, 24 फरवरी को शिमला में और 1 मार्च को नूरपुर जिला कांगड़ा में होगी। महासंघ ने सभी विभागों में कार्यरत अनुबंध कर्मियों के साथ साथ बेरोजगार संघों से जुड़े युवाओं से भी अनुरोध है कि अपने तथा आने वाली पीढ़ी के हितों की रक्षा हेतु बैठकों में हिस्सा लें। महासंघ प्रदेशाध्यक्ष पवन सैनी, प्रदेश महामंत्री कुशल मेहता, अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ संजीव गुलेरिया राजेंद्र कुमार शर्मा, रतन ठाकुर, सुरजीत भारद्वाज, समीर राणा और भूप सिंह ने मांग की कि घोषणाएं पूरी की जाएं।