पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रस्ट की संपत्ति पर बयान तथ्यों पर आधारित नहीं

ट्रस्ट की संपत्ति पर बयान तथ्यों पर आधारित नहीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला| जिलाशिमला प्रशासन के एक प्रवक्ता ने कहा कि हिमालय ब्रह्मो समाज मंदिर ट्रस्ट शिमला की संपत्ति जमीन के बारे में कुछ लोगों की ओर से गत दिनों दिए गए बयान तथ्यों पर आधारित नहीं है। उन्होंने कहा कि हिमालय ब्रहमो समाज के नाम से एक ट्रस्ट डीड 31 अक्टूबर 1897 को पंजीकृत करवाई गई थी। वर्तमान में इस ट्रस्ट के अध्यक्ष एससी सूरी (रिटायर्ड मेजर जनरल) तथा विजय पंडित, ट्रस्टी हैं।

ट्रस्ट की संपत्ति जिसमें एक रिहायशी मकान तथा एक प्रार्थना हाॅल शामिल है, विजय पंडित ट्रस्टी द्वारा रामकृष्ण परमहंस संस्था को दान की गई है। इसके लिए विजय पंडित को ट्रस्ट द्वारा अधिकृत किया गया था। यह दान विलेख (गिफ्ट डीड) उपपंजीकार शिमला के कार्यालय में पंजीकृत करवाई गई है।