- Hindi News
- बस बाउंड करने का कंडक्टर एसोसिएशन ने जताया विराेध
बस बाउंड करने का कंडक्टर एसोसिएशन ने जताया विराेध
ढलीथानेमें छह फरवरी को एचआरटीसी बस को बाउंड करने के मामले में कंडक्टर एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने इसे पुलिस की दादागिरी करार दिया है। वहीं इसके खिलाफ परिवहन मंत्री को खुलकर निर्णय लेने के लिए कहा है। उन्होंने मांग उठाई है कि सरकारी बसों में पुलिस कर्मियों के आई कार्ड की मान्यता समाप्त की जानी चाहिए। इसके अतिरिक्त मामले में संलिप्त पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी सरकार को तुरंत एक्शन लेना चाहिए।
नईबसों में कार्ड मान्य नहीं
स्टेटएचआरटीसी कंडक्टर यूनियन के चेयरमैन नील कमल ने कहा कि जो बसे जेएनएनयूआरएम योजना के अधीन चल रही है, उनमें कोई भी कार्ड मान्य नहीं है। बसों के रूट बोर्ड पर यह स्पष्ट लिखा गया है। निगम प्रशासन के कर्तव्यों की पालना करना कंडक्टर का प्रथम कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि किराया मांगने पर पुलिस ने अपना धौंस जमाते हुए बस को ही बाउंड कर दिया। यूनियन के शिमला के प्रधान गोपाल चंद, वरिष्ठ उपप्रधान प्रकाश चंद, कोषाध्यक्ष जगदीश चंद, संगठन मंत्री गोपाल कृष्ण शर्मा, मुख्य सलाहकार, पदम देव शर्मा, प्रचार मंत्री कुलदीप कुमार, सचिव बिशन दास, विनोद कुमार और पदम देव ने मामले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यूनियन परिवहन मंत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी।
ये है पूरा मामला
न्यूबस स्टैंड से ढली के लिए चलने वाली जेएनएनयूआरएम की बस में 5, 10 20 रुपए फिक्स किराया है। बस में किसी भी तरह का पास आई कार्ड मान्य नहीं है। 6 फरवरी की शाम करीब 3 बजे यह बस रूट पर ढली के लिए चली हुई थी। बस हाउसिग बोर्ड कॉलोनी भट्टाकुफर के पास पहुंची तो यहां से 14 पुलिस के जवान बस में बैठे। जब कंडक्टर जसवीर ने जवानों से टिकट के पैसे मांगें तो उन्होंने इंकार कर दिया। कंडक्टर ने मामले में आरएम लोकल देवासेन नेगी से फोन पर बात की, उन्होंने भी टिकट लेने को कहा। पुलिस कर्मियों ने टिकट तो ले लिए, लेकिन ढली टनल के पास बस के रुकते ही, बस को ढली थाने ले गए। जहां उसे जब्त कर लिया।