- Hindi News
- पुलिस को गुमराह कर रहे गाड़ी चोरी के आरोपी
पुलिस को गुमराह कर रहे गाड़ी चोरी के आरोपी
वाहनचोरीके मामले में संजौली से गिरफ्तार कि चोरी के दो आरोपी पुलिस की खूब दौड़ा रहे हैं। आरोपी पुलिस को कभी अपने अन्य साथ का जिक्र करते तो कभी गलत नाम बता कर दौड़ा रहे हैं। दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपने एक अन्य साथी का जिक्र किय। इस दौरान पुलिस को अपने साथी का नाम भी बताया। इसके बाद पुलिस की टीम आरोपियों के बयान के अनुसार बताए आरोपी की तलाश में जुट गई। लेकिन पुलिस की छानबीन के दौरान पता चला कि आरोपी की ओर से बताए नाम का कोई भी व्यक्ति वहां रहता ही नहीं है। इससे पहले आरोपियों ने पुलिस को एक अन्य कबाड़ी का नाम और दुकान का पता बताया था। उसमें भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। दोनों शातिर पुलिस को गुमराह कर यहां वहां दौड़ा रहे है। एएसपी भजन देव नेगी का कहना है कि आरोपियों ने अपने एक साथी का जो नाम अौर पता बताया था, पुलिस को उस नाम को कोई भी व्यक्ति नहीं मिला है। उन्हाेंने कहा कि पुलिस अभी उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस काे संदेह है कि यह आरोपी अन्य वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्त हाे सकते हैं।