- Hindi News
- नगर निगम की पार्किंग फिर जाएगी ठेके पर, टेंडर निकाले
नगर निगम की पार्किंग फिर जाएगी ठेके पर, टेंडर निकाले
निगमप्रशासनने अपनी सभी छोटी-बड़ी पार्किंग को ठेके में देने के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। पार्किंग में ठेकेदारों की ओर से अवैध वसूली के बाद निगम प्रशासन ने पार्किंग को ठेके में देने का फैसला दिया था, लेकिन अब निगम प्रशासन अपने ही वायदे से पलट कर फिर से शहर की बड़ी और छोटी सभी पार्किंग को ठेके पर देने के लिए टेंडर निकाल रहा है। साथ ही भराड़ी स्थित अपने रेस्ट हाउस को ठेके पर देने की तैयारी कर ली है। निर्माण के बाद लंबे समय से बंद पड़े इस रेस्ट हाउस के समय पर टेंडर जारी करने से निगम प्रशासन को लाखों रुपए का नुकसान भी उठाना पड़ा है। निगम ने रेस्ट हाउस के अलावा रिज स्थित एलईडी स्क्रीन और नगर निगम की पार्किंग के टेंडर जारी करने का फैसला लिया है। प्रशासन की ओर से निगम की संपत्तियों को ठेके पर देने को लेकर वीरवार को आयुक्त पंकज राय की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में निगम की संपत्तियों को ठेके पर देने के लिए टेंडर जारी करने के बारे में चर्चा की गई।
इनकेनिकाले जाएंगे टेंडर
पार्किंग: लिफ्ट,हाईकोर्ट के समीप, एक जोधा निवास, काली माता मंदिर के समीप विकास नगर, जेसीबी स्कूल न्यू शिमला, एसडीए कॉम्प्लेक्स, रोड साइड पार्किंगों में एडवांस्ड स्टडी, वुमन हॉस्टल, संजौली रैन बसेरा की पार्किंग ठेके पर दी जाएगी। इसके अतिरिक्त भराडी स्थित रेस्ट हाउस, रिज की एलईडी स्क्रीन, मेट्रोपाेल में दो कैंटिन, टुटू में एक दुकान, ऑकलैंड टनल में इलेक्ट्रिक होर्डिंग को भी ठेके पर दिया जाएगा।
^निगम की ओर से पार्किंगे, रेस्ट हाउस भराड़ी और एलईडी स्क्रीन को ठेके पर देने के लिए टेंडर निकाले जाएंगे। इसके लिए प्रोसेसिंग शुरू कर दी गई है। प्रशांतसरकैक, सहायक आयुक्त नगर निगम शिमला