पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब पुलिस की निगरानी में लोड होगा ट्रक

अब पुलिस की निगरानी में लोड होगा ट्रक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमेंबढ़ती वाहन चाेरी और अन्य वारदातों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने नई योजना बनाई है। इसके तहत शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के मौजूद काेई भी स्क्रेप डीलर पुलिस को बिना बताए काेई भी माल अपने दुकान से बाहर नहीं भेज पाएगा। वे पुलिस की निगरानी में ही ट्रक या अन्य मालवाहक वाहन में अपना माल लोड कर सकेगा।

एेसा करने पर पुलिस स्क्रैप डीलर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगी। शहर में होने वाली चोरियों की अधिकतर वारदातों में कई कबाड़ी भी संलिप्त पाए गए हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने यह कदम उठाया है। पुलिस की इस योजना काे इसीलिए भी बेहतर माना जा रहा है, क्योंकि दर्जनों ऐसे मामले है जिसमें स्क्रैप डीलरों संलिप्त होने की पुष्टि हो चुकी है।

यहहै योजना

सभीस्क्रैप डीलरों को अपने क्षेत्र से संबंधित पुलिस स्टेशन में अपना पंजीकरण जरूरी कराना होगा। इतना ही उन्हें सामान बेचने वाले प्रत्येक व्यक्ति का रिकार्ड भी पुलिस को मुहैया कराना होगा। इसके बाद ही स्क्रैप डीलर अपना काम कर पाएगा। स्क्रैप डीलर को अपनी दुकान से माल को बाहर भेजना है तो उससे पहले उसे पुलिस को सूचना देनी होगी। वह पुलिस की निगरानी में ही अपना माल वाहन में लोड कर पाएगा। वर्तमान में शहर में तीस से अधिक स्क्रेप डीलर काम कर रहे हैं।

लोड़ करते वक्त सामान का रिकार्ड चैक करेगी पुिलस

पुलिसकी निगरानी में माल लोड करने के दौरान पुलिसकर्मी प्रत्येक सामान को रिकार्ड चैक करेगी। नरीक्षण के बाद पुलिस स्क्रैप डीलर को सर्टिफिकेट जारी करेगी। इस सर्टिफिकेट में इस बात की पुष्टि होगी की उस दिन की तारीख में स्क्रैप डीलर की दुकान से जो माल बाहर गया है उसमें कोई चोरी का माल बाहर नहीं है। दुकान से जब भी माल लोड कर बाहर भेजा जाएगा यह प्रक्रिया दोहराई जाएगी।

इसलिए उठाया कदम: चोरियोंके कई मामलों में पाया गया है कि चोर कबाड़ियों को ही माल बेचा है। हाल ही में संजौली में पकड़ा गया वाहन चाेर गिरोह में भी एक आरोपी कबाड़ी है। यह गिरोह वाहन चुराने के बाद स्पेयरपार्ट अलग करने के बाद कबाड़ी को बेच दिया गया। इसके अलावा भी शहर और उसके आसपास के इलाकों में केबल तार और अन्य समान चोरी होने के मामलो में भी ऐसा ही पाया गया है।

पुलिससख्त और बंद करवा देंगे दुकान : एएसपीभजन देव नेगी ने कहा कि जो स्क्रैप डीलर अपना पंजीकरण में नहीं करवाएगा या देरी करेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। उसके पंजीकरण करवाने से एक बात तो साफ हो जाएगी की वह गैर कानूनी काम कर रहा है ऐसे में पुलिस उसकी दुकान को भी बंद करवा देगी।