- Hindi News
- अब आम लोगों को साथ लेकर मोर्चा खोलने की तैयारी में कामगार
अब आम लोगों को साथ लेकर मोर्चा खोलने की तैयारी में कामगार
शिमला | जेपीकंपनी के कड़छम-वांगतू बास्पा-2 पॉवर प्रोजेक्ट के कामगारों ने अब जिले के स्थानीय लोगों को साथ मिलकर मोर्चा खोलने का फैसला लिया है। कामगारों से वेतन वेतन विसंगति सहित अन्य मामलों का अब तक निपटारा करने को लेकर मजदूर एकजुट हुए हैं। कड़छम-वांगतू बास्पा-2 प्रोजेक्ट जिला किन्नौर यूनियन के कानूनी सलाहकार निर्मल चंद्र नेगी ने दावा किया कि इसमें क्षेत्र की 18 पंचायत के लोग कामगारों के पक्ष में प्रदर्शन करेंगे। साथ ही आरोप लगाया कि जेपी कंपनी की तरफ से श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। कामगारों के आंदोलन के बावजूद कंपनी उनकी मांगों को गंभीरता से लेने के लिए तैयार नहीं है। कंपनी को हर साल पावर प्रोजेक्टों से 1800 करोड़ की आय हो रही है, लेकिन प्रोजेक्ट में कार्यरत कामगारों को न्यूनतम दर पर वेतन वेतन देकर उनका शोषण किया जा रहा है। कामगारों के लिए एनजेपीसी और संजय विद्युत परियोजनाओं की तरह वेतन देने की मांग की है। उन्होंने पूर्व भाजपा सरकार पर जेपी कंपनी प्रबंधन को अपने कार्यकाल में हिमाचल के हितों से खुले तौर पर खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि जेपी कंपनी के कुछ अधिकारी यह कह रहे हैं कि उनके पास पैसे नहीं है, लेकिन यही कंपनी 960 मेगावाट का जंगी-थोपन-पोवारी प्रोजेक्ट बनाने को तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि कंपनी प्रोजेक्टों को बेचने की बात तो कर रही है, लेकिन लाडा को लेकर उसकी तरफ से लाखों रुपए की राशि बकाया है।