सरकार के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन
घुमारवीं| शिमलामें भाजपा कार्यालय पर हमले के विरोध में धरने-प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। वीरवार को घुमारवीं भाजपा ने उपमंडल मुख्यालय में प्रदर्शन किया। भाजपा के प्रदेश महासचिव एवं नयनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा की अगुवाई में हाथों में बैनर तथा सरकार विरोधी तख्तियां उठाए नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। उन्होंने भाजपा कार्यालय पर हमले के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। धरने को संबोधित करते हुए रणधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। कांग्रेस सरकार अपने राजनीतिक विरोधियों को प्रताड़ित परेशान करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। अब तो गुंडागर्दी का सहारा भी लिया जाने लगा है। इनका कहना था कि यह सारा प्रकरण सरकर के इशारे पर किया गया