पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक आत्महत्या मामला अधीक्षक को अंतरिम राहत

शिक्षक आत्महत्या मामला अधीक्षक को अंतरिम राहत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिमाचलशिक्षकमहासंघ ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। संघ के अध्यक्ष डाॅ. मामराज पुंडीर ने कहा कि इस मामले को लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेगा। शिक्षक द्वारा आत्महत्या करने के क्या कारण रहे हैं उसे उठाया जाएगा। मामले में संलिप्त अधिकारियों पर केस दर्ज करने की मांग की है।

भास्कर न्यूज| शिमला

शिक्षकआत्महत्यामामले में शिक्षा विभाग के अधीक्षक गुरु प्रकाश को हाईकोर्ट ने 16 सितंबर तक अंतरिम राहत दे दी है। इस मामले में फिलहाल गिरफ्तारी नहीं होगी। पुलिस अभी मृतक शिक्षक के सुसाइड नोट की लिखावट के नमूनों की जांच रिपोर्ट आने का भी इंतजार कर रही है। हालांकि सुसाइड नोट में गुरु प्रकाश का जिक्र साफ तौर पर किया गया है। एएसपी एनएस नेगी ने शिक्षा विभाग के अधीक्षक को 16 सितंबर तक अंतरिम राहत मिलने की पुष्टि की है।

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने अधीक्षक के घर पर तलाश की। मगर वह घर पर नहीं मिला। साथ ही पुलिस उसके मोबाइल पर लगातार संपर्क कर रही है। मोबाइल फोन स्विच ऑफ रहा है। मगर अब अधीक्षक द्वारा अंंतरिम जमानत लेने के कारण पुलिस अधीक्षक को गिरफ्तार नहीं कर सकती है। मगर पुलिस अपने लेवल पर कार्रवाई में कोई भी कसर नहीं छोड़ रही है।

उधर शिक्षक की आत्महत्या के तूल पकड़ चुके मामले में अब प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशालय ने भी रिपोर्ट तलब कर ली है। सूत्रों का कहना है कि उपनिदेशक को सोमवार तक रिपोर्ट भेजने को कहा गया है।