- Hindi News
- ग्राम सभा में भीड़ जुटाने को लगेंगे मोबलाइजर
ग्राम सभा में भीड़ जुटाने को लगेंगे मोबलाइजर
ग्राम सभाओंमें कोरम पूरा होने से पंचायत स्तर पर कामकाज के संचालन में दिक्कतें रही हैं। इसके चलते सरकार की तरफ से लोगों के हित में चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ उन तक नहीं मिल रहा है। पंचायत को मिलने वाली राशि का हिसाब ग्राम सभा के माध्यम से लोगों को दिया जाता है।
भागेदारीजरूरी
ग्रामसभा में हर व्यक्ति पहुंच सके, इसके लिए विभाग ने यह पहल की है। इसमें सफलता मिलने के बाद विभाग दूसरी पंचायतों में इनकी तैनाती की प्रक्रिया शुरू करेगा। अनिलशर्मा, ग्रामीणविकास एवं पंचायती राज मंत्री
नहीं हो रहा कोरम पूरा
भास्कर न्यूज | शिमला
ग्रामसभाओंका कोरम पूरा करने के लिए पंचायत स्तर पर मोबलाइजर की तैनाती होगी। इसके लिए पंचायती राज विभाग ने उन 151 पंचायतों का चयन किया गया है, जहां पर ग्राम सभाओं की बैठक में कोरम पूरा नहीं हो रहा है। इनकी भर्ती तीन हजार रुपये के मानदेय पर होनी है। विभाग पहले चरण में ट्रायल पर इनकी भर्ती कर रहा है। यह ट्रायल सफल रहता है तो आने वाले समय में हिमाचल की 3243 पंचायतों में ग्राम सभा में कोरम पूरा करने के लिए गांव में इनकी भर्ती की जा सकती है। विभाग ने इसके लिए अपने स्तर पर 22 लाख रुपए के बजट का प्रावधान किया है।
मैनेजमेंटयूनिट गठित
पंचायतमें चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी मुहैया करवाने के लिए प्रोग्राम मैनेजमैंट यूनिट का भी गठन होगा। इस यूनिट का गठन जिला आैर ब्लाॅक स्तर पर होगी। इसके लिए बजट में 5.70 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। सरकार पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने पर बल दे रही है। इसके तहत प्रदेश में ही ये योजना शुरू करने का कार्मक्रम है।