- Hindi News
- 22 तक जमा होंगे गोल्डन चांस के फार्म: प्रो. कौशल
22 तक जमा होंगे गोल्डन चांस के फार्म: प्रो. कौशल
शिमला | एचपीयूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल का कहना है कि 22 सितंबर तक छात्र गोल्डन चांस के फार्म जमा कर पाएंगे। इसके बाद 1200 रुपए लेट फीस ली जाएगी। छात्रों को सिर्फ तीन हजार रुपए ही फीस देनी होगी। इसके अलावा कोई फीस नहीं ली जाएगी। फार्म को छात्र इंटरनेट से डाउनलोड करना होगा। यह फार्म एचपीयू की वेबसाइट एचपीयू एनआईवी डॉट इन पर उपलब्ध है। इसे डाउनलोड करके भरा जा सकता है। इसके साथ सिर्फ तीन हजार रुपए ही फीस लगेगी। इससे ज्यादा फीस नहीं ली जाएगी। प्रो. कौशल का कहना है कि उनकी ओर से किसी भी काउंटर पर अतिरिक्त फीस नहीं ली जा रही है। ऐसे में छात्र कहीं भी फीस दें।