जल्द कराएं टेट परीक्षा
शिमला | सरकारने साल में दो बार टेट परीक्षाा लेने का निर्णय लिया लेकिन करीब एक साल से एक बार भी टेट की परीक्षा नहीं हो पाई है। इस वजह से प्रशिक्षित युवाओं में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है। प्रशिक्षित युवा अजय कुमार, नीरज धीमान, शिव कुमार, ध्यान चंद, अनिल कुमार, राम सिंह, अंकिता शर्मा, निशा, दीपक शर्मा, राजेश कुमार, अनीता कुमारी सपना देवी ने कहा कि पिछले वर्ष 11 अगस्त को टेट परीक्ष हुई थी, लेकिन इस वर्ष अभी तक टैट के बारे में हिमाचल प्रदेश सरकार और बोर्ड ने कोई भी अधिसूचना जारी नहीं की है, इस वजह से नौकरी के लिए आस लगाए बैठक बेरोजगारों में सरकार के प्रति रोष पनप रहा है। उन्होंने सरकार और बोर्ड से आग्रह किया है कि शीघ्र परीक्षा का आयोजन किया जाए ताकि नौकरी की आस लगाए युवा टेट पास करके नौकरी पाने के लिए योग्य हो सकें।