पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईजीएमसी में कंडा जेल के कैदी की मौत

आईजीएमसी में कंडा जेल के कैदी की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | कंडाजेल के कैदी की शनिवार को मौत हो गई है। कैदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी अस्पातल लाया गया है। जानकारी के अनुसार कंडा जेल में सजा काट रहे 63 वर्ष के उसमान को शनिवार को रूटीन चैकअप के लिए आईजीएमसी लाया गया था। यहां से चैकअप कराने के बाद जेल पुलिस उसे वापस ले जा रही थी। रास्ते में कैदी की तबीयत बिगड़ने के कारण उसे दोबारा से आईजीएमसी लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने कैदी को मृत घोषित कर दिया। आईजीएमसी के डिप्टी एमएस डॉ. राहुल राव ने कहा कि कैदी का यहां पर उपचार चल रहा था। शनिवार को इसे चैकअप के बाद इसे वापस भेज दिया था। उधर डीएसपी जेल जिया लाल का कहना है कैदी उसमान को चैकअप के लिए आईजीएमसी भेजा गया था, उसका चैकअप के बाद वह कैदी जेल में नहीं आया है। शाम को उसकी मौत की सूचना दी गई है।