पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक दिन में 2 परीक्षाएं, परीक्षार्थी परेशान

एक दिन में 2 परीक्षाएं, परीक्षार्थी परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकदिनमें दो परीक्षाएं आयोजित होने को लेकर परीक्षार्थी असमंजस की स्थिति में है। 11 अक्टूबर से एचएएस की मुख्य परीक्षाएं शुरू हो रही है। इसी दिन से विभागीय परीक्षाएं भी शुरू होगी। प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा एचएएस की मुख्य परीक्षा आयोजित होगी। विभागीय परीक्षा हिप्पा में आयोजित होगी। राज्य में दर्जनों उम्मीदवार ऐसे हैं जो सरकारी नौकरी में कार्यरत है। उन्होंने एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा उर्त्तीण की हुई है। प्रमोशन के लिए विभागीय परीक्षा के लिए भी इनका चयन हुआ है। एचएएस की परीक्षा इन के लिए काफी महत्वपूर्ण है। वहीं यदि विभागीय परीक्षा में यह अपीयर नहीं होते तो प्रमोशन का मौका गंवाना पड़ेगा। उम्मीदवार इस को लेकर असमंजस की स्थिति में है कि वह कौन सी परीक्षा में अपीयर हों। उम्मीदवारों ने लोक सेवा आयोग से मांग की है कि परीक्षा की तिथी में बदलाव किया जाए ताकि उन्हें दोनों परीक्षा में अपीयर होने का मौका मिल सके। एचएएस की मुख्य परीक्षा के लिए 676 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। उधर 25 सितंबर तक प्रदेश प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा-2013 के आवेदन पत्र इसे भरने की निर्देशों को डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग के प्रवक्ता के मुताबिक आवेदन पत्र को भरकर अपेक्षित परीक्षा शुल्क और दस्तावेजों के साथ 25 सितंबर तक आयोग के कार्यालय भेज सकते हैं। आयोग की बेवसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव बीसी बडालिया ने कहा कि मुख्य परीक्षा की तिथि का शेड्यूल अन्य परीक्षाओं को देखकर तय किया गया है।