- Hindi News
- अंडर 10 में प्रांजल रे ने जीती टीटी चैंपियनशिप
अंडर-10 में प्रांजल रे ने जीती टीटी चैंपियनशिप
इंदिरा गांधी खेल परिसर में जिला स्तरीय टीटी प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी।
भास्कर न्यूज | शिमला
इंदिरागांधीखेल परिसर में चल रही टीटी चैंपियनशिप के अंडर-10 आयुवर्ग में प्रांजल रे ने शानदार जीत हासिल की है। वहीं लड़कों के अंडर 12 आयुवर्ग में अंश सैनी ने फाइनल मुकाबले में वंश गांधी को 3-0 से हराकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। दो दिनों तक चलने वाली जिला स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप प्रतियोगिता में शिमला जिले के 76 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में अंडर -10 से वैटरन वर्ग तक के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
अंश,अविराज और हेमांग सेमिफाइनल में
अंडर-15वर्ग के लड़कों के वर्ग में अंश सैणी, अविराज सिंह, हेमांग और आर्यमान गोपाल ने क्वार्टर फाइनल के मुकाबले जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसी आयुवर्ग के लड़कियों के वर्ग में अपूर्वा, प्रगति, अंकिता और छारवी सिंह ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। लड़कियों के अंडर-18 आयुवर्ग में आदिशा, आहाना, छारवी और अपूर्वा ने भी सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
इस मौके पर शिमला जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव अलकेश सैणी ने बताया कि हर वर्ग के प्रथम चार खिलाड़ी स्टेट चैंपियनशिप के लिए चयनित किए जाएंगे। प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा और विजेता खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट और ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा।