पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 25 किलो भारवर्ग में साहिल कृति वर्मा ने जीता गोल्ड मेडल

25 किलो भारवर्ग में साहिल कृति वर्मा ने जीता गोल्ड मेडल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदिरागांधीखेल परिसर में चल रही 24वीं स्टेट जूडो चैंपियनशिप के पहले दिन शनिवार को लड़कों के 25 किलोग्राम भारवर्ग में साहिल सेहगल और लड़कियों में कृति वर्मा ने गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं 50 किलोग्राम भारवर्ग में उना के मोहित कुमार ने भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। स्टेट चैंपियनशिप का शुभारंभ धवास स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश चंद्र ने किया। दो दिनों तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में प्रदेश के 250 से अधिक जूडो खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

लड़कोंके वर्ग में कार्तिक ठाकुर ने जीता गोल्ड : अंडर35 भारवर्ग में कुल्लू के कार्तिक ठाकुर ने गोल्ड मेडल हासिल किया। जबकि अभय सिंह दूसरे, अंकुश तीसरे और रोहित ठाकुर चौथे स्थान पर रहे। 35 किलोग्राम से उपर के वर्ग में ललित ने पहला, करन ने दूसरा, नमन ने तीसरा और नितेष ने चौथा स्थान हासिल किया। 50 किलोग्राम भारवर्ग में मोहित ने पहला, सूरज ने दूसरा, अजय ने तीसरा अौर नितिन भारद्वाज ने चौथा स्थान हासिल किया। 25 से उपर के भारवर्ग में साहिल ने पहला, आदित्य ने दूसरा, मुदित ने तीसरा और साहिल ने चौथा स्थान हासिल किया।

लड़कियों के 20 किलोग्राम से उपर के भारवर्ग में शिमला की कशिश ने पहला, श्रेयांशी ने दूसरा, सोनिया ने तीसरा और काजल ले चौथा स्थान हासिल किया। 30 से उपर के भारवर्ग में हेमलता ने पहला और भावना ने दूसरा स्थान हासिल किया। 44 किलोग्राम भारवर्ग में कृति ने पहला, दीक्षा ने दूसरा, प्राची ने तीसरा और हिना ने चौथा स्थान हासिल किया। एचपी स्टेट जूडो एसोसिएशन के महासचिव रमेश चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता के बाकी मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे और विजेता खिलाडिय़ों को मुख्यातिथि की ओर से सर्टिफिकेट और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

राज्य स्तरीय जूडो स्पर्धा में भिड़ते खिलाड़ी।

शिमला में शनिवार को इंदिरा गांधी खेल परिसर में राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता को देखते प्रतिभागी।