पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योगा में शिमला रहा पहले स्थान पर

योगा में शिमला रहा पहले स्थान पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | जोगेंद्रनगरके कन्या सीनियर सेकंडरी में चली रही छात्राओं की प्रदेश स्तरीय अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता में शनिवार को खेले गए मुकाबलों में योगा में शिमला ने प्रथम स्थान हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। जबकि हमीरपुर द्वितीय और सोलन तृतीय स्थान पर रहा। वहीं खो-खो में हमीरपुर ने लौहाल स्पीति, कांगड़ा ने ऊना को, बिलासपुर ने किन्नौर को और कुल्लू ने चंबा को हराया। शिमला ने बिलासपुर को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। कबड्डी में शिमला ने मंडी को हराया जबकि कुल्लू ने चंबा को तथा सिरमौर ने कांगड़ा को हराया। वॉलीबाॅल में मॉडी ने सोलन को, किन्नौर ने बिलासपुर को हराया। बॉस्केटबाॅल में सिरमौर ने चंबा को, कुल्लू ने कांगड़ा ऊना ने बिलासपुर के हराया। बेडमिंटन वायस में ऊना ने मंडी को हराकर, सिरमौर ने हमीरपुर हराया। सिरमौर शिमला के बीच खेले गए सेमीफाइनल में सिरमौर ने शिमला को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।