नए छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी आयोजित
शिमला | वाकनाघाटस्थित बाहरा यूनिवर्सिटी में शनिवार को नए छात्रों के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. दलजीत सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने नए छात्रों का यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने पर स्वागत किया और उन्हें यूनिवर्सिटी में अपने अध्ययन कार्य को पूरा कर बेहतर भविष्य बनाने की नसीहत दी। इस मौैके पर इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, हॉस्पिटेलिटी, फार्मेसी लॉ के पुराने छात्रों ने नए छात्रों का स्वागत किया। पुराने छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए। इनमें ग्रुप डांस, समूह गान, और सोलो डांस पर सुंदर प्रस्तुतियां पेश की गई। यूनिवर्सिटी के कुलपति ने छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मुहैया करवाने का आश्वासन दिया।