- Hindi News
- राज्यपाल से उठाएंगे टीचर की आत्महत्या का मामला
राज्यपाल से उठाएंगे टीचर की आत्महत्या का मामला
शिमला |सिरमौर मेंशिक्षक की आत्महत्या के मामला तूल पकड़ गया है। हिमाचल शिक्षक महासंघ ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। संघ के अध्यक्ष डाॅ. मामराज पुंडीर ने कहा कि इस मामले को लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेगा। शिक्षक द्वारा आत्महत्या करने के क्या कारण रहें हैं उसे उठाया जाएगा। मामले में संलिप्त अधिकारियों पर केस दर्ज करने की मांग की है। महासंघ ने आरोप लगाते हुए कहा कि न्यायालय के आदेशों के बावजूद प्रदेश में शिक्षकों के तबादले किए जा रहे है। मिड सत्र में ट्रांसफरों पर पूर्णत: प्रतिबंध है। कोर्ट के आदेशों को दर किनार कर शिक्षकों के तबादले विभाग द्वारा किए जा रहे हंै।