इधर, बेटों ने पिता को बांधकर पीटा
भास्कर न्यूज | रामपुर बुशहर
निरमंडकेजगातखाना थाने के तहत आने वाले खरगा पंचायत के बक्खन गांव में एक बेटे ने अपने ही बाप को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। मरने वाले की पहचान थोंकू राम निवासी बखन, 80 वर्षीय के तौर पर हुई है। इस वारदात को अंजाम देने वाला थोंकू राम का बेटा चुनीलाल, 40 वर्षीय अभी फरार है। इसकी पुलिस तलाश कर रही है।
पुिलस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह मकान को लेकर थोंकू राम और चुनीलाल का आपस में झगड़ा हो गया। इन दोनों में विवाद इतना गहरा गया कि चुनीलाल ने थोंकू राम को कमरे में पीटना शुरू कर दिया। जब तक परिवार के अन्य सदस्य थोंकू राम और चुनी लाल को अलग कर पाते। तब तक थोंकू राम को गहरी चोटें थी।
िशमलालाते वक्त हुई मौत
इनचोटों से थोंकूराम कुछ समय के लिए अचेत हो गया। इसे देखते हुए परिवार और अन्य ग्रामीणों ने थोंकूराम को निरमंड अस्पताल ले गया। जहां से उसे रामपुर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रामपुर अस्पताल में भी डाॅक्टरों ने थोंकूराम को शिमला रेफर कर दिया। शिमला ले जाते समय थोंकूराम की रास्ते में मौत हो गई। इसकी सूचना थोंकू राम के पोते ने पुलिस को दे दी थी।
पुलिस का कहना है कि फरार चुनीलाल को पकड़ने की हरसंभव कोशिश कर रही है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा। थाना प्रभारी ब्रौ संतोष कुमार का कहना है कि शनिवार सुबह बखन में बाप-बेेटे के बीच झगड़ा हो गया। इसमें बाप थोंकू राम को गंभीर चोटें आई। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने भी बयान कलमबद्ध कर लिए हैं।
बेटों के बेरहम मारपीट से जख्मी भगतराम अपने जख्म दिखाते हुए।
िपता को पीट-पीट कर मार डाला, बेटा फरार
करसोग. महोगपंचायत मेंे कुठेहड़ के गांव में लड़कों ने अपने पिता पर जानलेवा हमला करके उसे जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीिड़त भगत राम ने बताया कि रामपुर से शाम 9 बजे जब वह घर पहुंचा तो उसके दोनों बेटों ने जमीन जायदाद को लेकर बहसबाजी शुरू कर दी। इसी बात को लेकर झगड़ा मारपीट तक जा पहुंचा। भगतराम के दोनों लड़के जीतराम और रामकृष्ण ने मिलकर रस्सी बाधकर डंड़े से पीटा और लहूलुहान कर दिया। इससे शरीर में कई जगह चोटें आई। इस साजिश में उसकी घरवाली, साला अमर सिंह और सुसर शौजूराम भी शामिल थे। बाद में उसे कीटनाशक पिलाने की जबरन कोशि