पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एससीए चुनाव की प्रक्रिया आज होगी से शुरू

एससीए चुनाव की प्रक्रिया आज होगी से शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशविश्वविद्यालयसहित कॉलेजों में सोमवार से मनोनयन आधार पर चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। चुनाव के लिए कमेटियों की ओर से प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस बार एससीए चुनाव में सिर्फ मेरिटोरियस छात्रों को ही शामिल किया जा रहा है। आम छात्रों को इस बार वोट देने का अधिकार नहीं दिया गया है। अब फेकल्टी आधार पर मेरिट बनेगी और उसी आधार पर एससीए चुनी जाएगी। प्रशासन ने सभी कॉलेजों को निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रशासन ने फैसला लिया है कि तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के मेरिट वाले छात्र को एससीए के चार पदाधिकारियाें में शामिल करें। पहले कॉलेज में सीआर और एचपीयू के विभाग में डीआर का चयन होगा। इसके बाद फेकल्टी आधार पर बनाई गई कमेटी उनकी अलग से एक क्रमबद्ध सूची तैयार करेंगे। इसमें भी मेरिट देखी जाएगी। मेरिट पिछली कक्षा के आधार पर होगी, जो टॉपर होगा वह एससीए में चयनित कर दिया जाएगा। इसी तरह का फार्मूला कॉलेजों में भी लागू होगा। एनसीसी, एनएसएस और खेलों में अव्वल रहने वालों को भी मनोनयन एससीए में शामिल किया जाएगा।