योगा में एचपीयू के अनिल कुमार अव्वल
समापन समारोह में विजेता को सम्मानित करते सीपीएस जगजीवन पाल।
लड़कियों के 11 से 14 आयुवर्ग में घुमारवीं की रिचा ने पहला और आरती ने तीसरा स्थान हासिल किया। केवी जाखू की हिमानी ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं पोर्टमोर स्कूल की कृतिका को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इसी आयुवर्ग के लड़कों के वर्ग में राष्ट्रीय विद्या केंद्र के नवल किशोर ने दूसरा और केवी जतोग के नितिश ने तीसरा स्थान हासिल किया। 15 से 18 वर्ष की बालकों की प्रतिस्पर्धा में छोटा शिमला स्कूल के प्रवीण शर्मा ने पहला, लालपानी स्कूल के संजीव ने दूसरा ढालपुर कुल्लू के दीपक तीसरा और बीएसएन चक्कर के शितांशु कौशिक को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी आयु वर्ग के बालिकाओं की प्रतिस्पर्धा में जुब्बल की कशिश ने पहला, घुमारवीं की प्रियंका ने दूसरा, शशिबाला तीसरा अौर पोर्टमोर की मधु को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सीपीएस जगजीवन पाल ने विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाडिय़ों को योगा के महत्व के बारे में भी जानकारी दी।
इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित योगा प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।
भास्कर न्यूज | शिमला
एचपीस्टेटयोगा ओपन चैंपियनशिप में एचपी यूनिवर्सिटी के अनिल कुमार ने पहला स्थान हासिल किया है। अनिल कुमार 20 से 25 आयुवर्ग में दलीप सिंह और परविंद्र को हराकर पहले स्थान पर रहे। इसके अलाव 11 से 14 आयुवर्ग के लड़कों के वर्ग में राष्ट्रीय विद्या केंद्र शिमला के अतुल ठाकुर ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सीपीएस इंद्रदत्त लखनपाल और समापन जगजीवन पाल ने किया। हिमाचल प्रदेश योगा एसोसिएशन की ओर से करवाई जा रही इस योगा ओपन चैंपियनशिप में प्रदेश भर के 70 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
20 से 25 वर्ष की आयु वर्ग की पुरुष प्रतियोगिता में एचपीयू के अनिल कुमार प्रथम, दलीप सिंह द्वितीय और परविन्द्र तृतीय रहे। महिला वर्ग में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की सुनीता प्रथम, राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला की सीता कुमार द्वितीय हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की सुमन कुमारी तृतीय रही। इस मौके प्रतिभागियों ने योगा के करतब से लोगों को हैरत में डाल दिया।