पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्र निर्माण में शिक्षिकाएं निभाए सक्रिय भूमिका

राष्ट्र निर्माण में शिक्षिकाएं निभाए सक्रिय भूमिका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश शिक्षक महासंघ की महिला संवर्ग बैठक में भाग लेती शिक्षिकाएं।

भास्कर न्यूज | शिमला

हिमाचलशिक्षकमहासंघ महिला संवर्ग की बैठक कसुम्पटी में आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय सचिव प्रियंवदा सक्सेना रिचा गर्ग विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित हुई। महासंघ की प्रांत उपाध्यक्ष ललिता वर्मा ने कहा कि महिला अध्यापिकाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। महिलाएं के योगदान के बिना राष्ट्र निर्माण संभव नहीं। बैठक में महिलाओं को आकस्मिक अवकाश 20 दिन का करना, महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश 180 दिनों करना, 2 वर्ष की चाइल्ड केयर लीव जब तक बच्चें 15 साल के हो जाए पूरे सेवा काल में देना, राष्ट्रीय अस्मिता भारतीय जीवन मूल्य युक्त शिक्षा पद्धति की संरचना दोबारा करना, चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस प्रदान करना प्रमुख है। महासंघ के प्रांत मिश्रा ने बताया कि इस साल देश भर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने महिला कार्यकर्ता वृद्धि वर्ष के तौर पर लिया है। बैठक में मीनाक्षी सूद, सरिता, कांता, कुसुमलता, मीना दत्ता, सुषमा के अलावा 30 महिलाओं ने भाग लिया।