- Hindi News
- युवाओं को पार्टी से जोड़ने को मेहनत करें कार्यकर्ता
युवाओं को पार्टी से जोड़ने को मेहनत करें कार्यकर्ता
युवाकांग्रेसअध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कार्यकताएं से आह्वान किया कि युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने के लिये मेहनत करें। पार्टी तभी मजबूत होगी जब युवाओं का विश्वास कांग्रेस सरकार पर हो। युवाओं की विकास में अधिक से अधिक भागीदारी होना जरूरी है। उन्होंने आगामी पंचायती राज संस्थानों के चुनाव में कांग्रेस विचार धारा के लोगों को आगे लाने उन्हें पूरा समर्थन देने का आह्वान किया। सरकार गांवों के विकास को पूरी तवज्जो दे रही है। गांवों में विकास कार्यों की बहुत से घोषणाएं की गई हैं। कांग्रेस विचारधारा के लोगों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए सहयोग करें। विक्रमादित्य सिंह रविवार को शिमला ग्रामीण विस क्षेत्र में शोघी के समीप ग्राम पंचायत कोट और धामी क्षेत्र की दाड़गी पंचायत में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि लोस चुनाव में पार्टी संतोष जनक प्रदर्शन नहीं कर पाई। युकां अध्यक्ष ने कोट तथा दाड़गी पंचायतों में लोगों की समस्याएं सुनीं और इन्हें प्रदेश सरकार तक पहुंचाने का लोगों को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वे युकां अध्यक्ष होने के नाते प्रदेश के सभी भागों का दौरा करके युवा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश उत्पन्न करेंगे इन्हें और अधिक कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगे।