पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गेयटी थियेटर में जमी कवियों की महफिल

गेयटी थियेटर में जमी कवियों की महफिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाषाविभागकी की ओर से हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन गेयटी थिएटर में करवाया गया। प्रदेशभर के कवियों ने हिंदी ही नहीं बल्कि सम सामयिक विषयों पर अपनी कविताओं से तंज कसे। कवियों में डाॅ. शंकर वशिष्ठ, प्रेम दत्त भारद्वाज, र| चंद निर्झर, आत्माराम रंजन, अमर सिंह भरवा, सीआरबी ललित, केहर सिंह मित्तर, ऊमा ठाकुर, कुलराजीव पंत, अश्वनी गर्ग, भूप सिंह रंजन, ललित मोहन भारती, जयदेव किरण, डॉ. मस्तराम, मंच संचालन विभाग के उपनिदेशक गोपाल दलैक ने किया। निदेशक अरुण शर्मा ने भी कविता पाठ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तेज राम शर्मा ने की।

कमरही उपस्थिति

राज्यस्तरीय समारोह में पूरे प्रदेश से कवियों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन कई कवि नहीं पहुंचे। इस समारोह में भले ही श्रोताओं की उपस्थिति कम रही हो, लेकिन कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से महफिल में रौनक ला दी। कई नवोदित कवियों ने अपना कविता का पाठ कर यह बता दिया कि उनमें संभावनाएं हैं जो अपनी कविताओं के माध्यम से समाज में कुरीतियों पर तंज कस सके।