पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 अक्टूबर तक भरे जाएंगे अंडर ग्रेजुएट के परीक्षा फार्म

10 अक्टूबर तक भरे जाएंगे अंडर ग्रेजुएट के परीक्षा फार्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>बीए की परीक्षा फीस 400 रुपए होगी, 100 रुपए प्रेक्टिकल फीस लगेगी।

>बीकाॅम की फीस 600 रखी गई है, 100 रुपए प्रेक्टिकल फीस लगेगी।

> बीएससी की फीस 600 है, 200 रुपए प्रेक्टिकल फीस लगेगी।

> बीसीए, बीटीए, बीबीए की फीस 800 रुपए होगी।

> बीए एलएलबी की फीस 300 रुपए होगी।

> शास्त्री की परीक्षा फीस 1400 रुपए होगी।

स्टूडेंट्स ऐसे भरें परीक्षा फार्म

>फर्स्ट ईयर के छात्र अकाउंट खोलने के लिए क्लिक करें और अपना नाम और पासवर्ड डालें, जिसे सेव कर दें।

> दूसरे और तीसरे सेमेस्टर के छात्रों को अकाउंट खोलने की जरूरत नहीं है। उनका पहले से अकाउंट बना होगा।

> अकाउंट के अनुसार अपना सारा डाटा अपने अकाउंट में भर दें।

> अपने सभी विषयों की डिटेल भर दें, उसके बाद बैंक चालान का प्रिंट लें।

>बैंक में फीस जमा करने के बाद फार्म को डाउनलोड करें और अपने कॉलेज में जमा करें।

भास्कर न्यूज | शिमला

एचपीयूनिवर्सिटीकी ओर से 10 अक्टूबर तक अंडर ग्रेजुएट के परीक्षा फार्म भरें जाएंगे। इस बारे में प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर दिए है। इस बार परीक्षा फार्म में किसी तरह की परेशानी छात्रों को उठानी पड़े, इसलिए दिशा निर्देश भी जारी किए गए है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल का कहना है कि इस बार परीक्षा फार्म भरते हुए किसी तरह की गलती हो, इस बारे में पहले ही दिशा निर्देश जारी कर दिए है। उनका कहना है कि छात्रों को किसी तरह की परेशानी का सामना करने पड़े, इसीलिए पहले ही सूचित कर दिया गया है।

फार्मभरने के लिए ये दस्तावेज जरूरी :परीक्षा फार्म भरने के लिए स्कैन किया हुअा फोटो ग्राफ हाेना जरूरी है। इसका अधिकतम साइज 500 केबी होना चाहिए। इसी तरह स्कैन किए हुए हस्ताक्षर भी होने चाहिए, स्कैन किए हुए 10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट होने चाहिए।