पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भीमा काली मंदिर से चोरी हुआ छत्र ग्वाले को मिला

भीमा काली मंदिर से चोरी हुआ छत्र ग्वाले को मिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुफरीकेभीमा काली मंदिर से चोरी हुआ एक किलो का चांदी का छत्र मिल गया है। यह छत्र गाय को जंगल में चराने के बाद घर लौट रहे एक ग्वाले को मिला है। ग्वाले ने छत्र को ढली पुलिस के हवाले कर दिया है। जानकारी के अनुसार प्रकाश रविवार को हेमकुंज के जंगल में गायों को चराने के लिए गया था। शाम को जब वह घर वापस लौट रहा था। इस दौरान उसके पांव को ठोकर लग गई। ठोकर लगने के दौरान आवाज आई तो ग्वाले ने वहां से घास को हटा कर वहां देखा।

घासके नीचे छिपाया था

घासके नीचे छिपा एक चांदी का छत्र था। उसने छत्र को चैक करने के बाद उसे पहचान लिया। ग्वाले ने छत्र को ढली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने छत्र को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच को आगे बढ़ा दिया है। पुलिस अब मंदिर में चोरी करने वालों का सुराग जुटाने में लग गई है। एएसपी भजन नेगी कहा कि पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। छत्र को कब्जे में ले लिया है। गौरतलब है कि भीमा काली मंदिर से चार जुलाई को चोरों ने सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस को तो चोरी का कोई सामान मिला और ही चोरों का सुराग। तीन महीने बाद मंदिर से चोरी हुआ छत्र जंगल में मिलने के बाद पुलिस को मामले के जल्दी ही सुलझने की उम्मीद जगी है।