पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जूडो में शिमला ओवरऑल चैंपियन

जूडो में शिमला ओवरऑल चैंपियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जूडो एसोसिएशन के महासचिव रमेश चौहान का कहना है कि अगले वर्ष यह चैंपियनशिप 25 वर्ष पूरे कर लेगी। इस मौके पर सिल्वर जुबली समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को नेशनल गेम्स में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए चयनित खिलाड़ियों के लिए एक प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।

लड़कियों के अंडर-10 आयुवर्ग में शिमला जिले की कशिश ने गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके अलावा हेमज कौल, आकृति, प्रियंका, ईशानी, शगुन चंदेल, शिवांगी, कृति वर्मा और प्रांजल ने अपने अपने वर्गों में गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके अलावा श्रेयसी, सोनिया, काजल, भावना, प्रियंका, निहारिका, भावना, दिव्या, सिमरन, दीक्षा, प्राची, हिना, अर्चना, श्रेया और शालू ने भी पदक हासिल किए।

शिमला में रविवार को इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मानित करते मुख्यातिथि।

भास्कर न्यूज | शिमला

इंदिरागांधीखेल परिसर में चल रही 24 वीं स्टेट जूडो चैंपियनशिप में शिमला जिला 108 अंक हासिल कर ओवरआॅल चैंपियन बना। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सोलन अौर शिमला के श्रम अधिकारी प्रताप वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने िखलाड़ियों को सर्टिफिकेट अौर मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जूडो खेल के प्रशिक्षण के लिए प्रदेश में एक कोचिंग अकेडमी खाेली जाएगी और इस अकेडमी में 100 िखलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रतियोगिता में कुल्लू जिला दूसरे स्थान पर रहा।

लड़कोंके वर्ग में साहिल, कार्तिक, ललित ने जीता सोना : लड़कोंके वर्ग में साहिल सेहगल, कार्तिक ठाकुर, ललित, अभय, देव्यांशु, अविनेश, कार्तिक दिल्टा, काविश, करन, मोहित कुमार, हार्दिक अौर सुमन ने गोल्ड मेडल जीते। इसके अलावा आदित्य, मुदित, साहिल, अभय सिंह, अंकुश, रोहित ठाकुर, करन ठाकुर, नमन, नितेष, मयंक, विराट, हर्ष, अमन, आर्यन, अमरजीत, सौरभ, मनोज, सौरभ शर्मा, अमित कुमार, अनिकेत, अमित, अंशु, विशेष, शुभम सूद, सूरज, अजय कुमार, नितिन भंडारी, वरुण कुमार, शेखर, रक्षित आर्या और देव्यांशु ने मेडल सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए।