पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छोटा शिमला में वर्षा से 28 लाख का नुकसान

छोटा शिमला में वर्षा से 28 लाख का नुकसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | इसवर्ष हुई भारी बारिश की वजह से शहर में नगर निगम की संपदा को लाखों की संपदा का नुकसान उठाना पड़ा है। एमसी की कई सड़कें बारिश की वजह से पूरी तरह खराब हो चुकी है और कई रास्ते भी बंद हो गए हैं। भारी बारिश की वजह से अकेले छोटा शिमला वार्ड में ही 28 लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। प्रशासन की ओर से छोटा शिमला वार्ड में हुए नुकसान का जायजा लेकर उसकी रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को सौंप दी है और प्रशासन से इसके लिए जल्द ही राहत राशि प्रदान करने की मांग की है। इसके अलावा अन्य वार्डों में भी बारिश की वजह से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए अधिकारियों को प्रशासन ने रिपोर्ट तैयार करने और बारिश की वजह से खराब हुए रास्ताें और सड़कों का कार्य करवाने के एस्टीमेट तैयार करने को कहा है। छोटा शिमला के पार्षद सुरेंद्र चौहान का कहना है कि इस बार उनके वार्ड में बारिश की वजह से बहुत नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से सड़कों और रास्तों की मरम्मत के लिए जल्द से जल्द कार्य करने की मांग की है।