पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिमाचल में बढ़ने लगी पर्यटकों की तादाद

हिमाचल में बढ़ने लगी पर्यटकों की तादाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरसातकेसीजन में मंदी की मार झेल रहे पर्यटन कारोबारियों को इस महीने अच्छे पर्यटकों के आने की उम्मीद जगी है। जम्मू कश्मीर में प्राकृतिक आपदा के बाद हिल स्टेशन घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए हिमाचल सबसे अच्छा स्थान है। पिछले एक सप्ताह से पर्यटकों की तादात में केवल बढ़ोतरी हुई है बल्कि एडवांस बुकिंग भी काफी रही है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) प्राइवेट होटलियरों ने पर्यटकों को लुभाने के लिए इंतजाम शुरू कर दिए हैं। फेस्टिवल सीजन के दौरान पर्यटकों के स्टे घूमने फिरने के लिए आकर्षक पैकेज आने वाले दिनों में शुरू किए जाएंगे। एचपीटीडीसी के जीएम योगेश बहल ने बताया कि नवरात्रों में काफी टूरिस्ट हिमाचल आते हैं। जम्मू कश्मीर में जो प्राकृतिक आपदा आई है उस के बाद ज्यादा संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद है। अक्टूबर नवंबर महीने तक काफी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचेंगे ऐसी उम्मीद की जा रही है। शिमला होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरनाम कुकरेजा ने बताया कि जम्मू कश्मीर के बाद हिमाचल घूमने के लिए अच्छी ऑप्शन है। मनाली, शिमला के अलावा अन्य पर्यटक स्थलों पर आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। हिमाचल में कुल 2376 होटल 630 रेस्त्रांत पंजीकृत है। इस के अलावा गेस्ट हाउस होम स्टे में भी पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था है।

17अक्टूबर को मैच से उम्मीद : 17अक्टूबर को धर्मशाला में अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच होने जा रहा है। इस दौरान काफी संख्या में देश विदेश से क्रिकेट प्रेमी घूमने के लिए पहुंचेंगे। पूर्व में हुए आईपीएल के दौरान भी काफी दर्शक हिमाचल आए थे। क्रिकेट मैच से भी हिमाचल पर्यटन को काफी उम्मीदें है। सितंबर अक्टूबर महीने में हिमाचल में काफी ज्यादा पर्यटक आते हैं। इन में सबसे ज्यादा पश्चिमी बंगाल, गुजरात महाराष्‍ट्र के पर्यटकों की तादात काफी ज्यादा रहती है। नवरात्रों के दौरान काफी तादात में पर्यटक हिमाचल घूमने पहुंचते हैं। शिमला के अलावा धर्मशाला, कांगड़ा, चिंतपूर्णी मंदिर में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। 25 सितंबर से नवरात्रे शुरु हो रहें है।

उम्मीद

िजला देशी विदेशी

बिलासपुर 994023 663

हमीरपुर 729178 4

कांगड़ा 2098028 102595

किन्नौर 123178 3282

कुल्लू 2766709 119341

लाहौल स्पीति 114726 4897

मंडी 874139 9663

शिमला 2992991 164006

सिरमौर 8