पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंद्र सरकार ने तीन माह में खोया जनाधार:सुक्खू

केंद्र सरकार ने तीन माह में खोया जनाधार:सुक्खू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेसअध्यक्षसुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार अपने चुनावी वादों के उलट काम कर रही है। देश की जनता को महंगाई भ्रष्टाचार की आग में झोंका जा रहा है। मात्र तीन महीने के शासनकाल में ही भाजपा अपना जनाधार खो चूकी है। सुक्खू रविवार को लाहौल स्पीति दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस सरकार ने हमेशा से जनजातीय क्षेत्र प्रति विशेष ध्यान दिया है और कांग्रेस ने जनजातीय क्षेत्रों के लिए कई योजनाएं शुरू की है। मुख्यमंत्री से विशेष तौर पर बैठक कर जनजातीय योजनाओं के तहत जनजातीय क्षेत्रों के लिए अधिक से अधिक धन का प्रावधान करवाने की बात की। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश तथा देश में कांग्रेस बहुत मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है तथा आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी में युवाओं महिलाओं के सहयोग से कांग्रेस पार्टी का एक नया मजबूत स्वरूप देखने को मिलेगा। उनके साथ लाहुल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विनोद सुल्तानपुरी, पूर्व विधायक रघुवीर ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी लाहुल स्पीति के अध्यक्ष रपतन दोरजे बोध प्रवक्ता अनिल सहगल के अलावा वरिष्ठ कांग्रेसी, महिला, सेवादल, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता अन्य लोग मौजूद थे।