- Hindi News
- झूठे बयान देकर गुमराह करे मुख्यमंत्री: भाजपा
झूठे बयान देकर गुमराह करे मुख्यमंत्री: भाजपा
शिमला | भाजपाके प्रदेश प्रवक्ता गणेश दत्त ने कहा कि मुख्यमंत्री झूठी बयानबाजी कर जनता को गुमराह करें। उन्होंने सरकार से पूछा कि बारिश से हुए नुकसान की एवज में कितनी राशि केंद्र से मांगी गई है। केंद्र से सहायता राशि मिलने का बयान देकर सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने का प्रयास कर रही है। बरसात का सीजन समाप्त नहीं हुआ, सरकार ने अभी तक केन्द्र के सम्मुख कोई डिमांड नहीं रखी है। यदि सरकार नुकसान के बदले डिमांड नहीं रखेगी तो केन्द्र सरकार किस चीज की सहायता देगी। भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार अभी तक वर्षा के नुकसान का आंकलन नहीं कर पाई है। सरकार अपने आपसी विवाद में उलझी हुई है। जनता की समस्याएं रखने का समय ही नहीं है।