भास्कर न्यूज | रामपुर बुशहर
भास्कर न्यूज | रामपुर बुशहर
निरमंडकेजगातखाना थाने के तहत आने वाले खरगा पंचायत के बक्खन गांव में एक बेटे ने अपने ही बाप को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। मरने वाले की पहचान थोंकू राम निवासी बखन, 80 वर्षीय के तौर पर हुई है। इस वारदात को अंजाम देने वाला थोंकू राम का बेटा चुनीलाल, 40 वर्षीय अभी फरार है। इसकी पुलिस तलाश कर रही है।
मकानको लेकर हुआ झगड़ा
पुिलससे मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह मकान को लेकर थोंकू राम और चुनीलाल का आपस में झगड़ा हो गया। इन दोनों में विवाद इतना गहरा गया कि चुनीलाल ने थोंकू राम को कमरे में पीटना शुरू कर दिया। जब तक परिवार के अन्य सदस्य थोंकू राम और चुनी लाल को अलग कर पाते। तब तक थोंकू राम को गहरी चोटें थी।
इन चोटों से थोंकूराम कुछ समय के लिए अचेत हो गया। इसे देखते हुए परिवार और अन्य ग्रामीणों ने थोंकूराम को निरमंड अस्पताल ले गया। जहां से उसे रामपुर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रामपुर अस्पताल में भी डाॅक्टरों ने थोंकूराम को शिमला रेफर कर दिया। शिमला ले जाते समय थोंकूराम की रास्ते में मौत हो गई। इसकी सूचना थोंकू राम के पोते ने पुलिस को दे दी थी।
पुलिसका क्या कहना है
पुलिसका कहना है कि फरार चुनीलाल को पकड़ने की हरसंभव कोशिश कर रही है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा। थाना प्रभारी ब्रौ संतोष कुमार का कहना है कि शनिवार सुबह बखन में बाप-बेेटे के बीच झगड़ा हो गया। इसमें बाप थोंकू राम को गंभीर चोटें आई। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने भी मौके पर आकर सभी के बयान कलमबद्ध किए और धारा 342, 323के तहत मामला दर्ज कर दिया।
बेटे ने पिता को पीटकर की हत्या