- Hindi News
- बीएसएनएल के लैंडलाइन खराब, उपभोक्ता परेशान
बीएसएनएल के लैंडलाइन खराब, उपभोक्ता परेशान
बीएसएनएलकीसलौनी स्थित एक्सचेंज के तहत आने वाले सुनवीं और शिमला दा ग्रां गांवों में लैंडलाइन फोन सेवा ठप होने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन गांवों में लैंडलाइन फोन सेवा पिछले करीब 20 दिनों से बंद है। मोबाइल नेटवर्क की समस्या से भी उपभोक्ता जूझ रहे हैं। कमजोर सिग्नल के कारण मोबाइल फोन पर कॉल बार-बार कट जाती है। इस कारण उपभोक्ताओं को मानसिक और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। सुखदेव, रोशन लाल, जगदीश, सवरण सिंह, रूपसिंह ठाकुर, अमरनाथ शर्मा और संजय शर्मा का कहना है कि निगम के अधिकारियों को बार-बार शिकायत करने पर भी उनकी समस्या का हल नहीं हो पाया है। एसडीओ बीएस चौहान ने उपभोक्ताओं से डब्ल्यूएलएल की फोन सेवा लेने का आग्रह किया है।